हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

 मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ, उद्देश्य, राज्य, आधिकारिक वेबसाइट, आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी गयी है |

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी प्रकार बुधवार यानी 19 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद में राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह के दौरान राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण कराने पर आर्थिक सहायता देने के लिए एक नई योजना को शुरू किया है। जिसका नाम Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana है। इस योजना के तहत राज्य के उन सभी निर्माण श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। जो अपना रजिस्ट्रेशन हरियाणा मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत करेंगे।

अगर आप भी हरियाणा राज्य के निर्माण श्रमिक है और इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने पर कितने रुपए की मिलेगी आर्थिक सहायता राशि? और योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। ताकि आप भी मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 क्या है?

Table of Contents

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के द्वारा 19 जून 2024 को राज्य के निर्माण श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जो भी निर्माण श्रमिक इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करेंगे उन्हें सरकार द्वारा 1,100 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी श्रमिक के  बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अब हरियाणा राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन स्वरूप 1,100 रुपए की राशि का लाभ दिया जाएगा। यह योजना राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करेगी जिससे सरकार निर्माण श्रमिकों का डाटा बेस तैयार कर सकेंगी और उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचा सकेंगी। 

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करें 2024

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा  
लाभार्थीराज्य के निर्माण श्रमिक  
उद्देश्यनिर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान  करना
राज्यहरियाणा  
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://hrylabour.gov.in/
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana

Haryana Shramik Panjikaran Protsahan Yojana का उद्देश्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीयन प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि पंजीकरण होने के बाद ये श्रमिक सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से ले सके। क्योंकि सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाता है जिसके कारण ऐसे सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते है जिनका पंजीकरण नहीं हुआ होता है। इसलिए इस योजना के तहत पंजीकृत होने पर आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिल सकेगा। पंजीकरण होने पर ये श्रमिक सरकार की नई योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे। 

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के माध्यम से डाटाबेस तैयार करना है। 
  • सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 1,100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या दर्शन कराया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन स्वरूप राशि केवल एक बार ही दी जाएगी।
  • इस राशि का उपयोग श्रमिक अपने कल्याण हेतु कर सकेंगे। 
  • यह योजना श्रमिकों का सतत एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने में सहायता करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से न केवल प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा बल्कि सरकार द्वारा श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

Haryana Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 के लिए पात्रता

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। इसके बाद पंजीकरण करने पर श्रमिकों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

  • इस योजना के तहत केवल हरियाणा राज्य के मूल निवासी पात्र होंगे।
  • राज्य के निर्माण श्रमिक ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • श्रमिक को HBOCDWW बोर्ड में प्रथम बार पंजीकृत होना चाहिए। 
  • इस प्रोत्साहन राशि का लाभ श्रमिक को जीवनकाल में केवल एक बार ही प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • HBOCWW
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • शपथ पत्र

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी है और निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करते हैं तो आप इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कर आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जोकि कुछ इस प्रकार है।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Labour Department Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
 Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर BOCW Welfare Schemes के सेक्शन में मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने योजना से संबंधित जानकारी आ जाएगी। 
  • अब आपको इस पेज पर Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से पंजीकरण प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी।
  • इस प्रकार आप हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 शपथ पत्र कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक राशि का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन करते समय अपना शपथ पत्र भी अपलोड करना होगा। शपथ पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको लेबर डिपार्मेंट हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने इस योजना का विस्तार आ जाएगा। 
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
  • अब आपको इस पेज पर नीचे की ओर Download Undertaking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का घोषणा पत्र आ जाएगा।
  • अब आप शपथ पत्र को डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

FAQs

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कब की गई?

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना की शुरुआत 19 जून 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के द्वारा राज्य के निर्माण श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई है।     

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को कितने रुपए की मदद मिलेगी?

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम बार पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को 1,100 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana का उद्देश्य क्या है ?

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए बढ़ावा देने तथा उनका डाटाबेस तैयार करने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। 

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, HBOCWW, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता पासबुक, शपथ पत्र

Leave a Comment