Bhulagan Bihar: हमारे देश के सभी जमीन मालिकों को हर साल अपने जमीन का लगान (Tax) देना पड़ता है। जिसके लिए जमीन मालिकों को तहसील कार्यालय या पंचायत कार्यालय में जाकर अपनी जमीन लगान रसीद कटवानी पड़ती है। इसीलिए बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूमि सम्बंधित जानकारियों को उपलब्ध कराने हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा Bhulagan Bihar पोर्टल की शुरुआत की गयी है। बिहार के सभी जमीन मालिक biharbhumi.bihar.gov.in पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने जमीन का टैक्स (लगान) का पेमेंट घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। बिहार के सभी जमीन मालिक अपनी जमीन लगान रसीद, खसरा-खतौनी नक़ल, जमीन का मैप (नक्शा), जमीन का मैप, लगान बकाया आदि कई भूमि सम्बन्धी जानकारियों को ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से प्राप्त कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना 2023
Bhulagan Bihar 2023
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा बिहार के सभी जमीन मालिकों के लिए Bhulagan Bihar Online की सुविधा को शुरू किया गया है। राज्य की जनता को भूमि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय या पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे किन्तु अब राज्य की जनता को पोर्टल की सहायता से जमीन से सम्बन्धित जानकारी घर पर आसानी से उपलब्ध होगी। बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन होने से सरकारी कार्यालयों के क्रियाकलापों एवं नीति में भी पारदर्शिता आएगी। जिससे कार्यालयों में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।
बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन की संक्षिप्त जानकारी
पोस्ट नेम | Bhulagan Bihar |
किसके द्वारा सुविधा शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
लाभार्थी | राज्य के सभी जमीन मालिक |
उद्देश्य | जमीन लगान के पेमेंट करने ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के सभी जमीन मालिक |
सुविधा कब शुरू की गई | 1 अप्रैल 2022 |
राज्य | बिहार |
अधिकारिक वेबसाइट | biharbhumi.bihar.gov.in |
Bhulagan Bihar का भुगतान किन-किन बैंकों द्वारा किया जा सकता है?
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- केनरा बैंक
- आईडीबीआई
Bhulagan Bihar पोर्टल के लाभ
- इस सुविधा के माध्यम से राज्य के सभी जमीन मालिक अपनी जमीन लगान का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं
- इससे नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और साथ ही सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
- राज्य की जनता को भूमि से सम्बन्धित जानकारी जैसे खाता- खतौनी, लगान की रसीद ऑनलाइन निकालने तथा इन्हे प्राप्त करने में आसानी होगी।
- सभी लंबित कार्य समय पर हो सकेंगे और कार्यों को करने में समय भी कम लगेगा राज्य की उन्नति होगी और जनता को नहीं करना पड़ेगा।
- Online Bhulagan Bihar के माध्यम से जमीन लगान के भुगतान से जुड़ा सभी डाटा सुरक्षित भी रहेगा।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023
Bhulagan Bihar का भुगतान करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार सरकार द्वारा बिहार की जनता के लिए भूमि सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के लिए इस पोर्टल को लांच किया गया है। यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और अपना भूमि लगान रसीद को ऑनलाइन निकलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
- संबंधित प्लॉट का नंबर या रैयत का नाम या तालुका पेज संख्या
- पता
- मोबाइल नंबर
- नेट बैंकिंग (जिसके माध्यम से आप जमीन लगान का भुगतान करेंगे)
बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें?
- सबसे पहले आपको Bhulagan Bihar online की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको भू -लगान वाले ऑप्शन का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- यहाँ पर आप को ऑनलाइन भुगतान करें (PAY ONLINE LAGAAN ) के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक कर देने के बाद अब नया पेज खुलेगा।
- यहाँ आप एक फॉर्म देख सकते हैं। इसमें आपको पूछी जाने वाली जानकारियों जैसे – जिला का नाम , हल्का का नाम , अंचल का नाम, मौजा का नाम, भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान आदि को भरना है।
- अब आपको सुरक्षा कोड दर्ज करके खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने रैयत का नाम के साथ अन्य विवरण जैसे- खाता संख्या, भाग वर्तमान एवं पृष्ठ संख्या वर्तमान आदि प्रदर्शित होकर आ जाएंगे।
- अब आपको रसीद काटने के लिए रैयत का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज करना है। इसके बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको नीचे की तरफ दिए गए ऑनलाइन भुगतान करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको पेमेंट मोड एवं बैंक के नाम का चयन करना है। इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आपको पेमेंट से जुड़ी सभी जानकारियों के विवरण को दर्ज करने के बाद भुगतान कर देना है।
- इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर भुगतान की रसीद आ जाएगी। जिसे आप डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
भू-लगान बिहार से संबंधित प्रश्न-उत्तर
Bhulagan Bihar पोर्टल क्या है
Bhulagan Bihar पोर्टल पर भूमि से सम्बंधित जानकारियों को उपलब्ध कराया जाता है। जिसे बिहार राज्य सरकार द्वारा लांच किया गया है। जनता अपने जमीन से सम्बंधित कार्यों ,तथा जानकारियों को ऑनलाइन हासिल कर सकेगी जैसे -बिहार जमीन लगान रसीद, जमीन का मैप (नक्सा) ,खसरा-खतौनी नक़ल ,लगान आदि।
लगान रसीद ऑनलाइन निकालने मे कितना खर्च आता है ?
भूलगान बिहार पोर्टल से ऑनलाइन आप 4-5 मिनट में केवल 25 से 30 रुपए की ऑनलाइन पेमेंट करके ज़मीन की रसीद को हासिल कर सकते हैं साथ ही इसका प्रिंट भी करा सकते है।
भू-लगान बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
Bhulagan Bihar की अधिकारी वेबसाइट bhulagan.bihar.gov.in है।