E Shram Card Bhatta 2024: ई श्रम कार्ड 1000 रूपए भत्ता की क़िस्त जारी हुई, ऐसे चेक करें

E Shram Card Bhatta: उद्देश्य, लाभार्थी, आर्थिक सहायता राशि, श्रेणी, आवेदन प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट, आवश्यक दस्तावेज

E Shram Card Bhatta पूरे देश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई हैं। ऐसे में सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड भत्ता देना शुरू कर दिया गया है। सरकार ई-श्रम कार्ड रखने वाले पंजीकृत श्रमिकों को 1000 रुपए का मासिक भत्ता दे रही है। अगर आपके पास भी ई-श्रम कार्ड है तो अब आपको भी ई-श्रम कार्ड भत्ता जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड नहीं है तो आपको जल्द से जल्द अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से E Shram Card Bhatta से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि आप ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? ई-श्रम कार्ड भत्ता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। 

E Shram Card Bhatta 2024

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर व वंचित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना शुरू की है। इस योजना का कार्यान्वयन केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर कर रहे हैं। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हर महीने 1,000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है जो कि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है इसके अलावा सरकारी योजना और बीमा योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। ताकि देश भर के मजदूरों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े और वह बिना किसी समस्या के अपना जीवन यापन कर सके।  सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि उन्हें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और कामगारों को दी जाती है जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है।

Government Scheme For Girls: Top 10 लड़कियों के लिए सरकारी योजना

ई-श्रम कार्ड भत्ता 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामE Shram Card Bhatta
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा  
लाभार्थीदेश के श्रमिक  
उद्देश्यश्रमिकों को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए  
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://eshram.gov.in/
E Shram Card Bhatta

श्रम कार्ड भत्ता का उद्देश्य

ई-श्रम कार्ड का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर और गरीब नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि गरीब आबादी के बीच वित्तीय संकट को रोका जा सके। जिससे वह बाहरी सहायता पर निर्भर हुए बिना अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो सके। इसलिए सरकार द्वारा मासिक वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए श्रम कार्ड भत्ता दिया जा रहा है। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त होने से गरीब लोगों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

E Shram Card Bhatta के लाभ

  • ई-श्रम कार्ड से गरीब असंगठित वर्ग के नागरिकों को कई सुविधाएं दी जाती है।
  • भरण पोषण भत्ता योजना के तहत सभी ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • ई श्रम कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आप 60 साल के हो जाएंगे तो आपको सरकार की ओर से हर महीने 3000 रुपए की पेंशन दी जाएगी।
  • E Shram Card धारकों को प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। 
  • वहीं पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए 1,20,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • श्रमिकों के  बच्चों को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।  वहीं अगर किसी ई श्रम कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में कार्ड धारक की पत्नी को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • ई-श्रम कार्ड का लाभ रिक्शा चालक, नौकर, सफाई कर्मचारी, मछुआरे, दर्जी, छोटे किसान, रेहड़ी पटरी वाले आदि को दिया जाता है।
  • E Shram Card Bhatta के माध्यम से श्रमिकों का सतत एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

E Shram Card Balance Check: 2 मिनट में ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक करें

श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवश्यक दस्तावेज

आपके पास आई-श्रम कार्ड नहीं है और आप अपना आई-श्रम कार्ड बनवाने चाहते हैं तो आपको ए-श्रम कार्ड भत्ता बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी। यह दस्तावेज निम्नलिखित है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

E Shram Card Bhatta 2024 पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ई-श्रम कार्ड भत्ता पाने के लिए आपको ई-श्रम कार्ड बनवाना होगा। E Shram Card प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय E Shram की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Register on e Shram के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।  जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद ई-श्रम कार्ड भत्ता बनवाने के लिए आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • आपका आवेदन फार्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा जैसे आपका नाम, बैंक खाता नंबर, वर्तमान मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   

FAQs

E Shram Card क्या है?

E Shram Card के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से पिछड़े हुए असंगठित क्षेत्र एवं गरीब वर्ग के नागरिकों को सरकार की तरफ से भत्ता दिया जाता है।

ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है?

ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना के तहत 1,000 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। 

E Shram Card बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

E Shram Card बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ है। 

ई–श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं की मार्कशीट, बैंक खाता, पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर

Leave a Comment