Government Scheme For Girls: Top 10 लड़कियों के लिए सरकारी योजना

Best Government Scheme For Girls Child 2024:- भारत सरकार द्वारा देश की बालिकाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर Government Scheme For Girls को लागू किया जाता है। भारत के सभी राज्यों में बेटियों के उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा है। जो ना केवल लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। बल्कि उनके भविष्य को उज्जवल बना रही हैं। आज सरकार द्वारा देश की बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा का जितना भी खर्च होता है उन सभी का वहन भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर उठा रही है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भारत सरकार द्वारा Government Scheme For Girls 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। और बताएंगे कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Government Scheme For Girls कौन-कौन सी है। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Government Scheme For Girls 2024

Table of Contents

देश के कई ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे परिवार है जहां पर बालिकाओं को स्कूल नहीं भेजा जाता है। लड़की और लड़के में अंतर किया जाता है। एवं उनकी कम आयु में ही शादी कर दी जाती है। ऐसे परिवार भी है जो अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा देना तो चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ होते हैं। इसके अलावा देश में कई ऐसे परिवार है जो बालिकाओं को बहुत समस्या और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध कर देते हैं। इन सभी समस्याओं को देखते हुए Government Scheme For Girls 2024 को शुरू किया गया है। ताकि देश की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके। और देश की सभी बालिकाओं की स्थिति में सुधार किया जा सके।

Government Scheme For Girls 2024 पूरी जानकारी

नामGovernment Scheme For Girls
उद्देश्यदेश की लड़कियों को मजबूत करना
लाभार्थीदेश की लड़कियां
साल2024
अधिकारिक वेबसाइट

Government Scheme For Girls 2024 की सूची

देश के सभी राज्यों में बालिकाओं के विकास और उनके उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। Government Scheme For Girls 2024 की सूची नीचे प्रदान की गई है जो कि भारत सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए आरंभ की गई है।

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
  • बालिका समृद्धि योजना
  • CBSE उड़ान योजना
  • मुख्यमंत्री लाडली योजना
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  • माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

Government Scheme For Girls 2024 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा Government Scheme For Girls को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की सभी बालिकाओं का समुचित विकास करना है। Government Scheme For Girls के माध्यम से निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति की जाती है।

  • समाज में बेटियों की स्थिति को मजबूत करना आदि।
  • कन्या महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
  • छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करना
  • लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • भ्रूण हत्या और लिंग भेद को समाप्त करना
  • बेटियों की शादी कराना
  • बालिकाओं की शिक्षा में वृद्धि करना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

देश में बाल लिंगानुपात के मुद्दे को दूर करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की एक पहल है। जो पूरे देश में लागू है। इस योजना के माध्यम से पूरे देश में बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 2 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को पानीपत हरियाणा में लांच किया गया था। इस योजना को शुरू में उन जिलों में लागू किया गया था, जहां कम महिला बच्चों को मान्यता दी गई थी। लेकिन कुछ समय बाद देश के अन्य हिस्सों में भी इस योजना का विस्तार किया गया। भारत सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने में सहायता करने के लिए एक शिक्षा आधारित योजना है। देश के तीन मंत्रालय द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से इस योजना को संचालित किया जा रहा है।

सुकन्या समृद्धि योजना

देश की बेटियों ( Government Scheme For Girls )को आत्मनिर्भर एवं शिक्षक बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को 2015 में लागू किया गया था। यह एक प्रकार की विशेष बचत योजना है। इस योजना के माध्यम से 10 वर्ष की आयु की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाता है। यदि आप इस योजना के तहत अपनी बेटी का 10 साल से कम आयु में बैंक खाता खुलवाते हैं तो आपकी बेटी को प्रत्येक वर्ष कुछ धनराशि जमा करने पर अच्छा ब्याज प्राप्त होता है। आपको अगले 18 साल तक बेटी के खाते में राशि जमा करनी होती है। उसके बाद लड़की की आयु 21 साल पूरी होने पर जमा राशि को निकाला जा सकता है। इस राशि का प्रयोग बेटी की शादी या शिक्षा जैसे आवश्यक कार्य के लिए किया जा सकता है। जिससे परिवार पर बेटियों का बोझ भी नहीं होगा।

Beti Bachao Beti Padhao Yojana का मुख्य उद्देश्य

  • बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा को सुनिश्चित करना
  • लिंक पक्षपाती चयनात्मक गर्भपात को रोकना
  • देश की लड़कियों की शिक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करना
  • बचपन में बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना

Sukanya Samriddhi Yojana के लाभ एवं उद्देश्य  

  • इस योजना के तहत आप बेटी का बैंक खाता कम से कम 250 रुपए में खुलवा सकते हैं।
  • यह पूरी तरह से टैक्स फ्री निवेश के रूप में प्रमुख निवेश, मैच्योरिटी राशि और प्राप्त ब्याज सभी पर टैक्स छूट है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में आप एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि जमा कर सकते हैं।
  • आपको जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा।
  • इस योजना के तहत आप बालिका का खाता देश के एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • बालिका की आयु 21 वर्ष पूरी होने पर बैंक खाते से सारी धनराशि निकाली जा सकती है।
  • बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर आप जमा की गई राशि का 50% पैसा शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत ब्याज दर सालाना लगभग 7.6 रखी जाती है।

CBSE उड़ान योजना

भारत सरकार द्वारा लड़कियों के लिए CBSE उड़ान योजना को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा देश की सभी लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए संचालित किया जा रहा है। सीबीएसई उड़ान योजना के तहत बालिकाओं को Science और Math से अपनी पढ़ाई पूरी करने पर उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। देश की ऐसी सभी बालिका जो 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती है वह सीबीएसई उड़ान योजना के तहत आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

सीबीएसई उड़ान योजना के लाभ एवं उद्देश्य

  • 11वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को मुफ्त पाठ्यक्रम सामग्री और ऑनलाइन जैसे शिक्षा या विषय से संबंधित अध्ययन सामग्री वीडियो प्रदान करना है।
  • मेधावी छात्रों के लिए सीखने और सलाह देने के अवसर प्रदान करना।
  • सभी योग्यता छात्राओं को तकनीकी कॉलेज में एडमिशन दिलाना।
  • छात्रों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन सेवाओं का प्रबंध।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वीकेंड पर ऑनलाइन क्लास गरीब छात्रों को शिक्षा के लिए तैयार किया जा सके।

बालिका समृद्धि योजना

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई बालिका समृद्धि योजना एक छात्रवृत्ति योजना हैं। जो गरीबी रेखा से नीचे परिवार की बेटियों को लाभ प्रदान करने के लिए विकसित की गई है। इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को प्रदान किया जाता है। बालिका समृद्धि योजना शहरी और ग्रामीण परिवार की बेटियों को लाभ प्रदान करती है। जिनका जन्म 15 अगस्त 1947 को यह इसके बाद हुआ है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे वाली युवा लड़की और उनकी माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Balika Samriddhi Yojana के उद्देश्य एवं लाभ

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं की स्थिति में सुधार करना।
  • पहली कक्षा से 10वीं कक्षा तक बेटी की शिक्षा के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • नामांकन में सुधार के साथ-साथ स्कूलों में लड़कियों की संख्या में वृद्धि करना।
  • लड़कियों की विवाह योग्य आयु को बढ़ाना और बाल विवाह को रोकना
  • नवजात शिशु के जन्म के बाद बालिका की मां को सरकार द्वारा 500 रुपए प्रदान करना।
  • बेटियों का शैक्षिक विकास करना।
  • बालिका की आयु 18 वर्ष होने के बाद शेष राशि में से पैसा निकाला जा सकता है।

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना के उद्देश्य एवं लाभ

  • इस योजना के माध्यम से विशेष रूप से भारत के पिछड़े वर्गों की लड़कियों को लाभ दिया जाता है।
  • देश की SC और ST वर्ग की सभी बालिकाओं को इस योजना में 8वीं पास करने पर आर्थिक लाभ दिया जाता है।
  • सरकार द्वारा यह राशि बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ब्याज के साथ दी जाती है।
  • बालिकाओं को 3000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा संचालित अखिल भारतीय योजना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। देश की उन सभी लड़कियों को इस योजना के तहत आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जो कक्षा 8 उत्तीर्ण कर चुकी है और एससी और एसटी वर्ग के अंतर्गत आती है। इस योजना को शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए और बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु साल 2008 में शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना को राज्य सरकार द्वारा लड़कियों के लिए शुरू किया गया है। यह प्रकार की बचत योजना है। जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों के लिए वर्ष 2007 में आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत लड़की के परिवार को 5 साल की निश्चित अवधि के लिए 6000 रुपए निवेश करने होते हैं। निश्चित अंतराल में बालिका को इस योजना के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक लाभ दिया जाता है। बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर जमा राशि को निकाला जा सकता है।

Mukhymantri Ladli Lakshmi Yojana का उद्देश्य एवं लाभ

  • कक्षा 9 में प्रवेश करने पर 4000 रुपए कक्षा 11वीं और 12वीं में प्रवेश करने पर 6- 6 हजार रुपए मिलेंगे।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह कन्या और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाना है।
  • हर साल 6 हजार रुपए  मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 5 साल तक जमा किए जाएंगे।
  • लड़की की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर या कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने पर लाख रुपए दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि बेटी की शादी 18 वर्ष से पूर्व न की गई हो।
  • बालिका को कक्षा 6 में प्रवेश के समय 2000 प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

बेटियों को सुरक्षित रखने एवं उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को वर्ष 2016-17 में घोषित किया गया था जिसके तहत उन बेटियों को लाभ प्रदान किया जाता है जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हॉस्पिटल में हुआ है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 50,000 रुपए की राशि अलग-अलग किस्तों में बालिका के सर्वांगीण विकास के लिए दी जाती है। इस राशि को 6 किस्तों में प्रदान किया जाता है। जिससे बेटियों का पालन पोषण आसानी से किया जा सके।

Mukhymantri Rajshree Yojana  का उद्देश्य एवं लाभ

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को स्कूल में प्रवेश करने में सहायता प्रदान करना और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • बालिका के 1 साल के होने पर दोबारा 2500 रुपए दिए जाते हैं।
  • बेटी के जन्म पर बेटी की मां को 2500 रुपए की धनराशि दी जाती है।
  • बालिका के कक्षा 1 में प्रवेश करने पर 4000 की सहायता कक्षा 5वी में प्रवेश करने पर 5000 कक्षा 11वीं में प्रवेश करने पर 11,000 रुपए की सहायता दी जाती है।
  • बालिकाओं के परिवार को जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को दिया जाता है।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से कन्या के जन्म के समय माता-पिता को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य के ऐसे परिवार जो आर्थिक रुप से कमजोर है। अपनी बेटी के जन्म प्रमाण पत्र को दिखाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गरीब परिवार बेटियों को बोझ समझते हैं उनकी इस सोच को बदलने के लिए बेटी के जन्म पर 2000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है।

Mukhymantri Kanya Suraksha Yojana के उद्देश्य और लाभ

  • इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकना है।
  • आंगनवाड़ी केंद्र में आवेदन पत्र जमा कर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • राज्य के सभी गरीब परिवार की बेटियों के जन्म होने पर 2000 रुपए प्रदान किए जाते हैं।
  • बालिकाओं के जन्म पर परिवार को प्रोत्साहित करना।
  • समाज में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना।

Leave a Comment