Haryana Van Mitra Yojana 2024: हरियाणा वन मित्र योजना रजिस्ट्रेशन, लाभ

Haryana Van Mitra Yojana 2024: हरियाणा वन मित्र योजना की आने वाली सभी जानकारी यहां उपलब्ध है। जैसे नामांकन प्रक्रिया, समय सीमा, लाभ, योग्यता और बहुत कुछ (All of the latest and upcoming information on the Haryana Van Mitra Yojana is available here. such as the enrollment procedure, deadline, benefits, eligibility, and more.)

Haryana Van Mitra Yojana 2024: हरियाणा सरकार युवाओं को वनमित्र योजना के जरिए रोजगार देने की तैयारी कर रही है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना का शुभारंभ चंडीगढ़ से किया है उन्होंने कहा कि 180000 रुपए से कम आय वाले परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा गैर वन भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन मित्र योजना एवं वन्य मित्र पोर्टल की शुरुआत की गई है।

अगर आप भी हरियाणा वन मित्र योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Haryana Van Mitra Yojana का उद्देश्य क्या है? योजना के लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।  

Haryana Van Mitra Yojana Eligibility

Table of Contents

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वन मित्र बनने के लिए परिवार की आय 180000 रुपए से कम होनी चाहिए। जिस परिवार की आय 180000 रुपए से कम है वह इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रत्येक वन मित्र को पौधों के रखरखाव के अनुसार राशि दी जाएगी। इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष निर्धारित की गई है।

Haryana Van Mitra Yojana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 15 फरवरी 2024 को वन मित्र योजना और उससे जुड़े पोर्टल को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को जो पौधों के रखरखाव का कार्य करेंगे उन्हें सरकार द्वारा पौधों के रखरखाव के मुताबिक मानदेय दिया जाएगा। Haryana Van Mitra Yojana के तहत प्रत्येक वन मित्र को 1000 पौधे लगाने की सीमा निर्धारित की गई है। वन मित्र अपने गांव, कस्बे या शहर में कहीं भी वृक्षारोपण कर सकते हैं। राज्य का कोई भी इच्छुक नागरिक जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष की है वन मित्र बनकर वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण करके मानदेय प्राप्त कर सकता है। इसके लिए लाभार्थी को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वृक्षारोपण के लिए वन मित्र का चयन किया जाएगा। 

हरियाणा वन मित्र योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा गैरवान भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वनमित्र योजना को शुरू किया गया है इस योजना को मिशन 60000 में शामिल किया गया है

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गैरवान भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है प्रत्येक वन मित्र को पौधों के रखरखाव के मुताबिक सरकार के द्वारा पैसा दिया जाएगा।

Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2024 | प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2024 आवेदन फॉर्म PDF

हरियाणा वन मित्र योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Haryana Van Mitra Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
योजना व पोर्टल का शुभारंभ15 फरवरी 2024  
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्ययुवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना  
राज्य  हरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://haryanaforest.gov.in/
Haryana Van Mitra Yojana 2024

हरियाणा वन मित्र योजना मानदेय

इस योजना के तहत पहले वर्ष में वन मित्रों को गड्डों की जिओ ट्रेनिंग एवं फोटोग्राफ मोबाइल ऐप पर अपलोड करनी होगी जिसे उन्हें प्रति खोदे गए खड्डे पर ₹20 दिए जाएंगे।

इसके बाद वन मित्रों को लगाए गए पौधों पर ₹30 दिए जाएंगे उसके बाद वन मित्रों को वृक्षारोपण के रखरखाव और सुरक्षा के लिए ₹10 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से दिए जाएंगे।

दूसरे वर्ष इस योजना के दूसरे वर्ष में प्रत्येक महीने ₹8 पर की जीवित पौधे के हिसाब से आवेदक को दिए जाएंगे। यह पैसे घर में केवल एक व्यक्ति को मिलेंगे।

इस योजना केतीसरे वर्ष में प्रत्येक महीने ₹5 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से वन मित्रों को दिए जाएंगे।

इस योजना केचौथे वर्ष में प्रत्येक महीने ₹3 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से वन मित्रों को दिए जाएंगे।

प्रथम वर्ष   

  • वन मित्र योजना प्रथम वर्ष में वन मित्रों को गड्ढे की जिओ टैंगिंग एवं फोटोग्राफ मोबाइल ऐप पर अपलोड करनी होगी।
  • इसके बाद उन्हें खोदे गए  प्रत्येक गड्ढे के लिए 20 रुपए दिए जाएंगे।
  • उसके बाद लगाए गए हर पौधे पर वन मित्रों को 30 रुपए दिए जाएंगे।
  • वृक्षारोपण के रखरखाव और सुरक्षा के लिए वन मित्रों को 10 रुपए प्रति जीवित पौधों पर दिए जाएंगे। 

दूसरे वर्ष

  • दूसरे वर्ष में इस योजना के तहत वन मित्रों को प्रत्येक माह में 8 रुपए प्रति जीवित पौधों पर दिए जाएंगे।

तीसरे वर्ष

  • इस योजना के तीसरे वर्ष में प्रत्येक माह में 5 रुपए प्रति जीवित पौधे के हिसाब से वन मित्रों को दिए जाएंगे।

चौथे वर्ष

  • चौथे वर्ष में वन मित्रों को दी जाने वाली यह राशि 3 रुपए प्रति जीवित पौधा दी जाएगी। 

Haryana Saksham Yojana 2024: Haryana Saksham Yojana Regsitration, पात्रता

हरियाणा वन मित्र योजना के लाभ एवं विशेषताएं

हरियाणा सरकार द्वारा राज्यों में युवाओं को रोजगार के अवसर और पर्यावरण प्रदूषण को राहत देते हुए सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। प्रत्येक वन मित्र इस योजना के तहत अधिकतम 1000 पौधे लगा सकता है।

इस योजना के तहत प्रथम चरण में 7500 मित्रों का चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए।

इस योजना के लिए इच्छुक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है वन मित्र द्वारा पौधों की देखभाल बीच में छोड़ देने के बाद उस पौधे की देखभाल वन विभाग के द्वारा की जाएगी।

हरियाणा वन मित्र योजना पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना के तहत परिवार की सालाना आय 180000 रुपए से कम होनी चाहिए।

75,000 वन मित्रों का किया जाएगा चयन

Haryana Van Mitra Yojana के तहत प्रथम चरण में 75000 वन मित्रों का चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। प्रथम वर्ष के फरवरी व मार्च महीने में वन मित्र का पंजीकरण चयन करके उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वन मित्र सफलतापूर्वक योगदान देने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से भली-भांति सुसज्जित हो सके। वृक्षारोपण के लिए इन वन मित्रों के पास अपने इलाकों के भीतर गैर वन भूमि चुनने की सुविधा होगी। जिसमें उनके गांवों कस्बों या शहरों की भूमि भी शामिल होगी। यदि कोई वन मित्र अपनी जमीन पर एक पेड़ लगाता है तो वह व्यक्ति निवेश और योजना में भाग लेने के लाभ को रेखांकित करते हुए पेड़ का मालिक माना जाएगा।  

हरियाणा वन मित्र योजना के लिए पात्रता

Haryana Van Mitra Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। जिसके बाद ही वन मित्र पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए 18 से 60 वर्ष तक की आयु का कोई भी व्यक्ति वन मित्र बनने के लिए पात्र होगा।
  • वन मित्र योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।

Haryana Van Mitra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिक को ऑनलाइन वन मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक 

हरियाणा वन मित्र योजना 2024 के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप Haryana Van Mitra Yojana के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप वन मित्र योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और पौधों के रखरखाव के आधार पर प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा वन मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आवेदक का नाम, जिला, ब्लॉक, मोबाइल नंबर, पौधों की संख्या, पता आदि दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको  दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक वन मित्र योजना के तहत वन मित्र बनने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

Recent Post

Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2024 | प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2024 आवेदन फॉर्म PDF

Haryana Saksham Yojana 2024: Haryana Saksham Yojana Regsitration, पात्रता

Mahajyoti Free Tablet Yojana 2024: महाज्योति फ्री टैबलेट योजना रजिस्ट्रेशन, पात्रता

PM Matru Vandana Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं को मिलेगी ₹11000 तक की आर्थिक सहायता, पूरी जानकारी देखें

Maharashtra Bandhkam Kamgar Yojana 2024: MAHABOCW पोर्टल से आर्थिक सहायता प्राप्त करें, MAHABOCW ऑनलाइन पंजीकरण 2024

FAQs

हरियाणा वन मित्र योजना को कब और किसने शुरू किया?

Haryana Van Mitra Yojana को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 15 फरवरी 2024 को शुरू किया गया साथ ही इससे जुड़े पोर्टल का भी आरंभ किया गया।

हरियाणा वन मित्र योजना के तहत कितने पौधे लगाने की सीमा निर्धारित की गई है?

हरियाणा वन मित्र योजना के तहत प्रत्येक वन मित्रों को 1000 पौधे लगाने की सीमा
निर्धारित की गई है।

Haryana Van Mitra Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कितनी होनी चाहिए?

Haryana Van Mitra Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हरियाणा वन मित्र योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

हरियाणा वन मित्र योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

हरियाणा वन मित्र योजना की तहत कितना मानदेय मिलेगा?

वन मित्र को प्रति माह प्रति जीवित पौधे के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा|

हरियाणा वन मित्र पोर्टल लिंक?

जल्द

वन मित्र योजना का शुभारम्भ कब और किसके द्वारा किया गया है?

वन मित्र योजना का शुभारम्भ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 15 फरवरी 2024 को किया गया है।

Haryana Van Mitra Yojana 2024 के तहत पेड़ लगाने पर कितना वेतन मिलेगा?

Haryana Van Mitra Yojana के तहत युवाओं को 20 रूपेय गढ्ढा खोदने के लिए और 30 रूपेय प्रति पौधे के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।

वन मित्र योजना का लाभ किसे प्राप्त होगा?

वन मित्र योजना का लाभ राज्य के बेरोज़गार युवाओं को प्राप्त होगा।

Van Mitra Yojana का क्या उद्देश्य है?

Van Mitra Yojana का प्रमुख उद्देश्य हरियाणा राज्य मे पर्यावरण की सुरक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित कर वातावरण को स्वच्छ बनाना है। साथ ही राज्य के बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार प्रदान करना है।

Leave a Comment