Mera Ration Mera Adhikar हमारी केंद्र सरकार देश के सभी गरीब लोगों को राशन कार्ड के माध्यम से रियायती दरों पर खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है। लेकिन देश मे कुछ ऐसे भी लोग है जो राशन की सुविधा नहीं ले पा रहे है इसी लिए सरकार ने नए राशन कार्ड बनवाने के लिए ये नई योजना शुरू की है जिसका नाम Mera Ration Mera Adhikar है। इस योजना के माध्यम से देश के ऐसे नागरिक जिनके पास अभी तक राशन कार्ड मौजूद नहीं है, वह सभी नागरिक राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कर सकते है। केंद्र सरकार द्वारा देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ”असम, गोवा, लक्ष्यदीप, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पंजाब, त्रिपुरा एवं उत्तराखंड” आदि राज्यों में आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर राशन कार्ड को जारी करने हेतु मेरा राशन मेरा अधिकार योजना 2023 की साझा रजिस्ट्रेशन की सुविधा को आरंभ किया गया है
देश के वह सभी बेघर, निराश्रित, प्रवासियों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड बनवाने हेतु Mera Ration Mera Adhikar Yojana का आरंभ केंद्र सरकार द्वारा किया गया है, जिनके द्वारा किसी वजह से राशन कार्ड बनवाने की पात्रता का लाभ एनएफएसए के अंतर्गत अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर राशन कार्ड जारी करने के लिए Mera Ration Mera Adhikar Yojana की साझा रजिस्ट्रेशन की सुविधा को शुरू किया था। जिसमें 5 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर यानी 25 दिनों में लगभग 13000 से भी अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अब इस साझा रजिस्ट्रेशन की सुविधा को ओर अधिक राज्यों तक विस्तार किए जाने पर विचार चल रहा है।
सुविधा का नाम | Mera Ration Mera Adhikar Yojana |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
कब शुरू की गई | 5 अक्टूबर 2022 |
लाभार्थी | निराश्रित, बेघर, प्रवासी एवं अन्य पात्र लाभार्थी |
उद्देश्य | साझा रजिस्ट्रेशन की सुविधा के माध्यम से राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द से जल्द पात्र लाभार्थियों की पहचान करना |
साल | 2023 |
केटेगरी | Central Government Scheme |
सुविधा की श्रेणी | केंद्रीय सुविधा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in |
Mera Ration Mera Adhikar को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों असम, गोवा, लक्ष्यदीप, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पंजाब, त्रिपुरा एवं उत्तराखंड के लोगो को राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए एक पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना है अब केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का अधिक विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे भारत देश के अन्य राज्यों के नागरिको को भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इसके माध्यम से उन बेघर, निराश्रित एवं प्रवासियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जोड़ा जाएगा जो राशन की सुविधा का लाभ उठाने के पात्र तो है लेकिन किसी ना किसी वजह से वह राशन कार्ड की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इस योजना के माध्यम से बहुत जल्द सभी लाभार्थी की पहचान की जाएगी, इसके बाद उनको खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार लाभ दिया जाएगा
केंद्र सरकार ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें 12 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ (हरियाणा, डी एड़ डी डी एंड एन,चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, तेलगाना, सिक्कम, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश) साझा पंजीकरण सुविधा के कवरेज का विस्तार करने के लिए बुलाया था। इस बैठक में, इन राज्यों में कॉमन रजिस्ट्रेशन सुविधा की तैयारी की समीक्षा भी की गई थी। इस बैठक में भाग लेने वाले सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने मेरा राशन मेरा अधिकार के बोर्ड में शामिल होने की इच्छा जताई है ताकि उन्हें भी NFSA के तहत शामिल किए जाने वाले संभावित लाभार्थियों के ताजा डाटा को प्राप्त कर सकें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश में लगभग 81.35 करोड़ लोगों को अधिकतम कवरेज प्रदान की जा रही है। वर्तमान समय में लगभग 79.77 करोड़ लोगों को रियायती दर पर खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है। इस नई सुविधा के माध्यम से 1.58 करोड़ लाभार्थियों को राशन कार्ड प्रदान करके एनएफएसए के तहत जोड़ा जा सकेगा।
मेरा राशन मेरा अधिकार योजना का आवेदन करने के लिए आवेदकों को कुछ पात्रता को पूरा करना होगा। इस पात्रता को पूरा करने वाले आवेदक ही योजना का लाभ ले सकेंगे। ये पात्रता निम्न प्रकार है
आवेदकों को Mera Ration Mera Adhikar 2023 आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही उम्मीदवार योजना हेतु एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है
हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको मेरा राशन मेरा अधिकार योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे।
Delhi Labour Card Apply Online, दिल्ली लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Delhi Labour Card लॉगिन प्रकिया, स्टेटस…
मध्यप्रदेश शिक्षा ऋण गारंटी योजना: एक परिचय MP Ucch Shiksha Loan Guarantee Yojana योजना का लक्ष्य…
Jharkhand Old Pension Scheme 2023 राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है।…
लाडली बहना योजना के लाभ, विशेषताएं, आवेदन फीस, आवश्यक दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन, New updates की जानकारी…
Gharkul Yojana: हमारे देश में काफी सारे नागरिक ऐसे हैं जिनके पास अपना खुद का…
Sahakar Gram Awas Yojana: हमारी केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु हर…