MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024: MP Tirth Darshan Yojana Form, लाभार्थी सूची

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 Registration Form PDF download at dharmasva.mp.gov.in, apply online for MP CM Tirth Yatra Yojana, check list of places, eligibility, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन / पंजीकरण पत्र PDF डाउनलोड, यात्रा स्थान की सूची

आज भी हमारे देश में बहुत से ऐसे बुजुर्ग नागरिक है जो अपनी गरीबी के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों भारत के सभी तीर्थ स्थलों पर सरकार द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से न केवल बुजुर्ग नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी बल्कि यात्रा के दौरान अन्य सभी तरह की सुविधाएं भी फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे खाने पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था, गाइड सहायता, आदि। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा के दौरान होने वाला सभी खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक है और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन कर निशुल्क तीर्थ यात्रा में भाग लेना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024

Table of Contents

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग नागरिकों एवं 60% से अधिक विकलांग लोगों को भारत के सभी तीर्थ स्थलों से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के द्वारा किया जाएगा। साथी इस यात्रा में होने वाले सारे खर्चे जैसे की तीर्थ पर जाने की व्यवस्था से लेकर खाने-पीने की सामग्री और रुकने का प्रबंध सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका सारा खर्च मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत से 60 वर्ष से अधिक या 60 प्रतिशत से ज्यादा विकलांग हैं तो वह अपने साथ एक सहायक व्यक्ति भी लेकर जा सकते हैं। यह योजना खास रूप से उन बुजुर्ग नागरिकों का सपना साकार करेगी जो आर्थिक तंगी के कारण तीर्थ यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। 

Krishi Sakhi Yojana 2024: उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा  
संबंधित विभागधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश  
लाभार्थीराज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक
उद्देश्यराज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट   https://dharmasva.mp.gov.in/
MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर दर्शन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन काल में एक बार देश के सभी धार्मिक स्थलों में से किसी स्थल पर मुफ्त तीर्थ यात्रा करना है। क्योंकि हर वर्ष नागरिक का सपना होता है कि वह अपने जीवन काल में एक बार तीर्थ यात्रा जरूर करें। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका यह सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक देश में उपलब्ध तीर्थ स्थल में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क यात्रा कर सकते हैं इसके अलावा अपने साथ एक सहायक को भी यात्रा पर ले जा सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त कर मध्यप्रदेश में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक आसानी से तीर्थ यात्रा कर अपना सपना साकार कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के तहत लाभार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित सुविधा सुविधाएं दी जाएगी।

  • विशेष रेल से यात्रा
  • खाने पीने की व्यवस्था
  • पहनने की व्यवस्था
  • आवश्यकता अनुसार बस की यात्रा
  • गाइड और अन्य बाकी सुविधाएं

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के सभी 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को उनके जीवन काल में एक बार निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
  • यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय और पानी की व्यवस्था एवं यात्रियों के रुकने की व्यवस्था तथा उन्हें तीर्थ स्थल तक बसों से ले जाने और अन्य कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • यात्रा के दौरान भजन संध्या भी होगी डॉक्टर सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी यात्रा के साथ में रहेंगे।
  • देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से इस योजना के माध्यम से लाभार्थी किसी एक तीर्थ स्थल पर यात्रा कर सकता है।
  • जिनकी आयु 65 वर्ष से ऊपर है या फिर 65% ज्यादा विकलांग है वह इस योजना के अंतर्गत अपने साथ एक सहायक को देखभाल के लिए ले जा सकता है। 
  • इस योजना का संचालन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के द्वारा किया जाएगा। 
  • यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का ज्वलाशील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना वर्जित है।
  • बहुमूल्य रतन एवं आभूषण आदि साथ ले जाना भी यात्रा पर माना है।
  • आवेदन कर्ता द्वारा आवेदन पत्र हिंदी में भरा जाना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त गरीब बुजुर्ग नागरिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
  • ऐसे बुजुर्ग नागरिक जो आर्थिक टंकी के कारण कभी तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते उन बुजुर्गों का सपना साकार हो सकेगा। 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शामिल प्रमुख तीर्थ स्थल सूची

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत किन-किन तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। उनकी सूची नीचे दी गई है। जोकि कुछ इस प्रकार है।

  • बद्रीनाथ 
  • जगन्नाथपुरी 
  • केदारनाथ 
  • द्वारका 
  • अमरनाथ 
  • हरिद्वार
  • तिरुपति  
  • अजमेर शरीफ  
  • वैष्णोदेवी 
  • शिर्डी  
  • काशी (वाराणसी)  
  • गया  
  • श्रवणबेलगोला   
  • वेलगनी चर्च (नागपट्टम)
  • पटना साहिब
  • कामाख्या देवी
  • गिरनारजी
  • उज्जैन अमृतसर
  • रामेश्वरम, सम्मेद शिखर,   गंगासागर
  • मेहर
  • चित्रकूट
  • श्री रामराजा मंदिर ओरछा एवं ओंकारेश्वर/महेश्वर
  • मूडवारा

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। एवं महिला आवेदनकर्ता के लिए 2 वर्ष की छूट दी गई है।
  • यदि कोई बुजुर्ग नागरिक 60 प्रतिशत से अधिक विकलांग तो उसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
  • इस योजना के लिए आवेदनकर्ता चाहे तो समूह बनाकर आवेदन कर सकते हैं लेकिन समूह केवल 25 नागरिकों का होना चाहिए।
  • अगर पति-पत्नी साथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पति-पत्नी में से किसी एक को पात्र होने पर भी जीवनसाथी यात्रा पर जा सकता है। चाहे उसकी उम्र 60 वर्ष से कम हो।
  • यात्रा करने हेतु आवेदक मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
  • किसी संक्रामक रोग से ग्रस्त नहीं होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र आवेदन में दिया जाना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक नीचे दिए गए रोगों से ग्रस्त नहीं होना चाहिए।
  • टीवी
  • कार्डियाक
  • संक्रमण
  • कोंजेष्टिव
  • कोरोनरी अपर्याप्तता
  • कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
  • मानसिक व्याधि
  • कुष्ठ रोग
  • स्वास संबंधित बीमारी अगर यात्रा करने वाला 65 साल से अधिक उम्र का है और एकल है या यात्री पति-पत्नी की उम्र 65 साल से ज्यादा है या फिर यात्री पर 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है यानी वे अपने साथ एक सहायक ले जा सकता है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Ladli Laxmi Yojana E-KYC 2024

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • आपको इस पेज पर नीचे की ओर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा से संबंधित आवेदन पत्र यहां से डाउनलोड करें। देखें और डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा। 
  • अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म तहसील, उप तहसील कार्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2024 आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर सम्राट मेंबर आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन की स्थिति आ जाएगी। 

FAQs

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए कौन पात्र होगा?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए मध्य प्रदेश के सभी 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों नागरिक एवं 60% से अधिक विकलांगता के शिकार निशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए पात्र होंगे।

MP Mukhymantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

MP Mukhymantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/ है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के समय क्या-क्या करना वर्जित है?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के समय यात्रियों को मादक पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ, बहुमूल्य रत्न, आभूषण साथ ले जाना वर्जित है इसके अलावा ऐसा आचरण न करें जिससे प्रदेश की छवि धूमिल हो। 

Leave a Comment