झारखंड में मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना शुरू हुई, महिलाओं को हर महीने ₹1000 देगी सरकार, ऐसे करना होगा आवेदन

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना क्या है, शुरू की गई, संबंधित विभाग, लाभार्थी, उद्देश्य, आर्थिक सहायता राशि, आवेदन प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट, आवश्यक दस्तावेज

झारखंड में जिन महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है। उनके लिए एक खास योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना है। इस योजना के माध्यम से सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। झारखंड सरकार राज्य की महिलाओं के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध है। जिसके लिए महिलाओं को हर महीने प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि का उपयोग कर किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके।

अगर आप भी झारखंड राज्य की मूल निवासी महिला है और झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के अंतर्गत आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम  आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आईए विस्तार से जानते हैं झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के बारे में।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 क्या है?

Table of Contents

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बहन बेटियों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। झारखंड सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशिफल महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना खासकर 25 से 50 साल की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana का संचालन महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी वर्ग समुदाय की पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाए। इस योजना के माध्यम से न केवल गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी। 

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना: झारखंड के गांवों में बदलेगा यातायात का तरीका

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा  
संबंधित विभागमहिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग  
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पोषण स्तर में सुधार करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना  
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए प्रतिमाह  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  
मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना

Jharkhand Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है कि महिलाओं की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार हो सके। और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। ताकि परिवार में महिलाओं की निर्णायक होने का सुनिश्चित की जा सके। सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें अपनी छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनाएगी जिससे उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

जुलाई से लिए जाएंगे आवेदन

झारखंड राज्य की गरीब महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए चंपई सोरेन की सरकार 1 जुलाई से मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन  योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगी। राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरमंद महिलाएं 1 जुलाई से इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों को दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से संबंधित सभी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो, इसे भी सुनिश्चित किया जाए और इसमें सूचना तकनीक विभाग का पूरा सहयोग ले। ताकि सभी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

राज्य के 38 से 40 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

अनुमान के मुताबिक राज्य की 38 से 40 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना के संचालन हेतु सरकार के खजाने पर सालाना 4000 करोड़ से ज्यादा का बोझ पड़ेगा। जिसका का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक जुलाई से पूरे झारखंड में लाभार्थियों से आवेदन लेने के लिए कैंप लगाए जाएंगे और अगस्त माह से आर्थिक सहाय का राशि वितरित की जा सकती है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आधिकारिक जल्द से जल्द इस योजना के लिए एक बेहतर पोर्टल तैयार करें। एवं महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ एक बेहतर तालमेल और समन्वय के साथ योजना के संचालन को मूर्त रूप दें।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप सेकमजोर महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 25 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 38 से 40 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना पर सरकार के खजाने से सालाना करीब 4000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो सकते हैं। 
  • झारखंड महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 1 जुलाई से आवेदन लिए जाएंगे। जबकि अगस्त माह से आर्थिक सहायता राशि मिलने की उम्मीद है।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए जल्द ही विशेष पोर्टल तैयार किया जाएगा।
  • जुलाई से पूरे झारखंड में कैंप लगाकर महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे।
  • Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 का लाभ राज्य की गरीब एवं जरूरमंद महिलाओं को दिलाने के लिए विभाग को युद्ध स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
  • यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
  • आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त होगी।

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पात्रता

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता को पूरा कर इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। जोकि निम्नलिखित है।

  • इस योजना के लिए झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन के लिए पात्र होगी।
  • राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य आयकर दाता न हो।
  • आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता हो।

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना: किसानों को लाभ कैसे मिलता है, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहती है। तो आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

अगर आप झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि जुलाई से पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिए जा सकते है। इसलिए आपको कैंप में जाकर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत आपके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस योजना के तहत अगस्त से राशि वितरित की जा सकती है। इसलिए अभी आपको अपने क्षेत्र में कैंप लगने का इंतजार करना होगा। तभी आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। 

FAQs

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना को झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 के अंतर्गत कितने रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिलेगी?

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के अंतर्गत राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद सभी समुदाय वर्ग की बहन बेटियों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिलेगी।

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन योजना के लिए कौन पात्र होगी?

झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए राज्य की मूल निवासी महिलाएं जिनकी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्र होगी।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 के अंतर्गत 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। 

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

आधार कार्ड
राशन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक खाता पासबुक

Leave a Comment