NREGA Attendance Check 2024: नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक करें

NREGA Attendance 2024: Daily attendance report of NREGA, नरेगा हाजिरी के बारे में जानकारी, NREGA daily attendance report, NREGA Attendance पर वेतन मजदूरी दी जाती है, NREGA today attendance report, नरेगा हाजिरी ऑनलाइन कैसे चेक करें, NREGA attendance status check कैसे करे?

NREGA Attendance:- ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई नरेगा योजना में जितने दिन श्रमिकों द्वारा काम किया जाता है उतने दिन की MGNREGA Attendance चढ़ाई जाती है और उसी के अनुसार मजदूरों को मजदूरी दी जाती है। भारत के सभी राज्यों में एक समान व अलग-अलग नरेगा मजदूरी होती है। नरेगा श्रमिकों को उनकी हाजिरी के अनुसार ही वेतन राशि दी जाती है। सरकार द्वारा नरेगा श्रमिकों के लिए नरेगा योजना के अंतर्गत किए गए कार्य की हाजिरी को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्रदान की गई है। नरेगा श्रमिक घर बैठे ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी हाजिरी तथा नरेगा में उपस्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मनरेगा हाजिरी ऑनलाइन कैसे चेक करें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी नरेगा जॉब कार्ड धारक और अपनी हाजिरी के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

NREGA Attendance 2024

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना से जुड़े श्रमिकों को उनके कार्यों के भुगतान को समय पर और सही तरीके से संपन्न किए जाने के लिए नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड धारक अपनी हाजिरी को घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नरेगा श्रमिक मनरेगा का पैसा, मनरेगा जॉब कार्ड में अकाउंट नंबर, मनरेगा जॉब कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड से नरेगा का पेमेंट आदि की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि श्रमिकों की उपस्थिति के अनुसार उन्हें वेतन नहीं दिया जाता है या किसी श्रमिक की अधिक हाजिरी होती है तथा उन्हें सही वेतन प्राप्त नहीं हो पाता है। तो ऐसी स्थिति में नरेगा जॉब कार्ड धारक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नरेगा हाजिरी चेक कर सकता है। क्योंकि मनरेगा के मजदूरों की MGNREGA Attendance को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया जाता है ताकि वह बिना किसी समस्या के अपनी हाजिरी को चेक कर सके।

NREGA Job Card 2024 कैसे बनवायें ऑनलाइन | Nrega Job Card Kaise Banaye

नरेगा हाजिरी के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामNREGA Attendance
विभाग  ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थी  सभी नरेगा जॉब कार्ड धारक
उद्देश्यनरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक कराना  
श्रेणी  केंद्रीय सरकारी योजना
साल  2024
हाजिरी देखने की प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://nrega.nic.in/netnrega
NREGA Attendance 2024

कितनी NREGA Attendance पर वेतन मजदूरी दी जाती है।

मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारकों को उनके कार्य के अनुसार ही वेतन राशि का भुगतान किया जाता है। यह वेतन राशि अलग-अलग राज्यों में तथा अलग-अलग कार्य के अनुसार हो सकती है। मजदूरों को उनकी हाजिरी पर वेतन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेज दी जाती है। नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य हेतु कम से कम 10 दिन उपस्थिति होने पर उन्हें मानदेय मिलना शुरू हो जाता है। मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को 10 दिन के बाद उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से वेतन राशि ट्रांसफर कर दी जाती है। श्रमिकों की सुविधा के लिए मनरेगा कार्य तथा हाजिरी से संबंधित सभी जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर उपस्थित कर दी जाती है।

NREGA Gram Panchayat List 2024: घर बैठे नरेगा ग्राम पंचायत सूची देखें

नरेगा हाजिरी ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Gram Panchayat के सेक्शन में Generate Reports के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको दिए गए सभी राज्यों की सूची में से अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप अपने राज्य के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • आपको इसपेज पर अपने Financial Year, District, Block और Panchayat का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर Job Card/Registration के सेक्शन में Job Card/ Employment Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नए पेज पर ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड धारकों की सूची आ जाएगी।
  • अब आपको अपने जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके जॉब कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी।
  • Requested Period Of Employment के सेक्शन में आप अपने वर्तमान समय की नरेगा हाजिरी चेक कर सकते हैं।
  • इसमें आप देख सकते हैं कि किस तिथि से कब तक और कितने दिनों तक आपकी हाजिरी नरेगा जॉब कार्ड में दर्ज की गई है।
  • इस प्रकार आप आसानी से NREGA Attendance ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment