Rajasthan Free Laptop Yojana:- आज के आधुनिक युग सब कुछ डिजिटल तरीके से हो रहा है उसमें कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के छात्रों को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए निःशुल्क लैपटॉप वितरण का निर्णय लिया है। इसी क्रम में, राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत, 8वीं, 10वीं, और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को निःशुल्क लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। यदि आपका नाम राजस्थान लैपटॉप वितरण सूची में है तो आपको सरकार द्वारा मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा। अगर आप राजस्थान के छात्र हैं और इस योजना के बारे मे नहीं जानते है तो हमारे इस लेख को ज़रूर पढ़ें और इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से समझें। इस लेख में हम राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के मेधावी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत, माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान के 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को निःशुल्क लैपटॉप दिए जाएंगे। इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे वे छात्र जो राजस्थान के निवासी हैं और उनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम है।
इस योजना के माध्यम से लगभग 21,300 छात्रों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिसमें 8वीं कक्षा के 6,000, 10वीं कक्षा के 6,300 और 12वीं कक्षा के 9,000 छात्र योग्य होंगे। राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2023 के माध्यम से प्राप्त किए गए निःशुल्क लैपटॉप से प्रदेश के छात्र डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकेंगे और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होंगे।
योजना का नाम | Rajasthan Free Laptop Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
संबंधित विभाग | माध्यमिक शिक्षा मंडल |
लाभार्थी | 8वीं, 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र |
उद्देश्य | छात्रों को फ्री में लैपटॉप प्रदान करके उन्हें आधुनिक डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जोड़ना |
लाभार्थी छात्रों की | 21300 |
Category | Rajasthan Govt Scheme |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना का प्रमुख उद्देश्य राजस्थान के गरीब मेधावी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान करके प्रोत्साहित करना है, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ओर अग्रसर हो सकें। यह योजना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू की गई है, और यह उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसके माध्यम से अब प्रदेश के गरीब मेधावी छात्र लैपटॉप का उपयोग कर सकेंगे। आज के समय में लैपटॉप का महत्व बढ़ता जा रहा है, इसलिए इसकी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। Rajasthan Free Laptop Yojana 2023 के माध्यम से गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले मेधावी छात्र आधुनिक डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जुड़कर अपनी शिक्षा और प्रतिभा को सुधार सकेंगे। इससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा और वे अपनी क्षमताओं को निखारकर महानतम सफलता की ओर बढ़ेंगे।
आपको योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:
Delhi Labour Card Apply Online, दिल्ली लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Delhi Labour Card लॉगिन प्रकिया, स्टेटस…
मध्यप्रदेश शिक्षा ऋण गारंटी योजना: एक परिचय MP Ucch Shiksha Loan Guarantee Yojana योजना का लक्ष्य…
Jharkhand Old Pension Scheme 2023 राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है।…
लाडली बहना योजना के लाभ, विशेषताएं, आवेदन फीस, आवश्यक दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन, New updates की जानकारी…
Gharkul Yojana: हमारे देश में काफी सारे नागरिक ऐसे हैं जिनके पास अपना खुद का…
Sahakar Gram Awas Yojana: हमारी केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु हर…