झारखंड सरकार ने पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। और उनका जीवन स्तर सुधरेगा
झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों को प्रोत्साहन देने व उनकी आय में वृद्धि करने के लिए झारखण्ड गोधन न्याय योजना को शुरू किया है।
इस योजना के अंतर्गत आने वाले वित्तीय वर्ष में पशुपालकों एवं किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए उनसे उचित मूल्य पर गोबर की खरीद की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र से इकठ्ठा किया गया गोबर इनकी फैक्ट्रियों तक पहुँचाया जायेगा,इस गोबर से बायोगैस बनाने के साथ-साथ जैविक खाद तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा।
झारखंड गोधन न्याय योजना की latest अपडेट के लिए Telegram से जुड़ सकते हैं। यहां आप योजना संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के शुरू होने से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। अपने परिवार की आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
झारखंड सरकार ने राज्य बजट 22-23 के लिए गोधन योजना की घोषणा की है, जिसमें कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए 4091.37 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।
झारखंड गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 40000 लाभुको को वित्तीय वर्ष 2022- 23 में अनुदान पर पशुधन वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा दुग्ध उत्पादन के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किये गए है। यह लक्ष्य 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का है इससे राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
झारखंड गोधन न्याय योजना की पूरी जानकारी जैसे योजना मे मिलने वाला लाभ, उदेश्य,पात्रता के लिए बटन पर क्लिक करें