हरियाणा सरकार ने अपने राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए फसल विविधीकरण योजनाको शुरू किया है
Haryana Crop Diversification Schemeके तहत धान की खेती को छोड़ने वाले किसानों को ₹7000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी
किसानों को अन्य वैकल्पिक फसलों जैसे-मक्का की खेती करने पर ₹2400 प्रति एकड़ और दलहन (मूंग, उड़द, अरहर) की खेती करने पर ₹3600 प्रति एकड़ का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा
हरियाणा फसल विविधीकरण योजना 2023 की ताजी अपडेट के लिए Telegram से जुड़ सकते हैं। यहां आप योजना संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Telegram Link
राज्य के एक किसान को 5 एकड़ तक ही यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार का सन् 2023 में यह लक्ष्य है कि इस योजना को 10 जिलों में 50 हजार एकड़ में अपनाया जाए।
हरियाणा फसल विविधीकरण योजना 2023 की पूरी जानकारी जैसे योजना मे मिलने वाला लाभ, उदेश्य,पात्रता के लिए बटन पर क्लिक करें
फसल विविधीकरण योजना को हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के गिरते हुए भूजल स्तर को नियंत्रित करने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत के तहत लॉन्च किया है
चावल उगाने में बहुत बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए राज्य के किसानों को धान की खेती छोड़कर अन्य कम पानी व कम लागत वाली फसलों की बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में बढ़ती हुई पानी की कमी की समस्या को दूर करना और किसानों को धान की खेती छोड़कर अन्य फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
फसल विविधीकरण योजना 2023 के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर भी अनुदान प्रदान किया जाएगा।
हरियाणा फसल विविधीकरण योजना 2023 की पूरी जानकारी जैसे योजना मे मिलने वाला लाभ, उदेश्य,पात्रता के लिए बटन पर क्लिक करें