Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता

 Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana: शुरू की गई , लाभार्थी, उद्देश्य, पेंशन राशि, राज्य, आवेदन प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट

देश में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 फरवरी को लाहौल- स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग से इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लाभार्थी महिलाओं को योजना का चेक भी दिया गया।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की महिला है और Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है। तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हिमाचल की की ओर से एक ऐतिहासिक कदम है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर बहन और बेटियों को हर महीने 1500 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

इस योजना का लाभ 18 साल से अधिक की महिलाओं को दिया जाएगा। साथ ही जिन महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए बतौर पेंशन दिए जाते हैं उन महिलाओं को भी अब 1500 दिए जाएंगे। राज्य की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिससे राज्य की बहनें बिना किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेगी। 

16th April Update:- प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत जून में पात्र महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए

मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत जून में 3000 रुपए एक साथ दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना चुनाव के दौरान जारी हो सकती है तो प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अपने फॉर्म संबंधित विभाग को दे सकती है। अगर विभागीय अधिकारी फॉर्म नहीं लेते हैं तो संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के पास इन फॉर्म को जमा करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिला सम्मान निधि योजना के तहत एक साथ सभी माह के पैसे महिलाओं के बैंक खातों में को जारी किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2024: HP Parvat Dhara Yojana पूरी जानकारी

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्य  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु पेंशन प्रदान करना
पेंशन राशि1500 रुपए प्रतिमाह  
राज्यहिमाचल प्रदेश  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  
 Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी बहन और बेटियों को हर महीने 1500 रुपए की पेंशन प्रदान करना है ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। यह योजना राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से लाभ प्रदान करेगी।

हर महीने 2.42 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने केलांग में लाहौल स्पीति की 1123 महिलाओं को सम्मान निधि योजना की पहली किस्त भेंट की। इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने पहली किस्त के तौर पर 15 लाख 27 हजार रुपए जारी किए। इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने 2.42 लाख महिलाओं को 1500 रुपए की पेंशन राशि दी जाएगी। यह राशि राज्य के उन सभी बहन और बेटियों को दी जाएगी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। 

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है इनके माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना 2024 के लिए पात्रता

  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए राज्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बहन और बेटियां आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में शामिल नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

HP Sahara Yojana Online Application

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • अब आपका आवेदन फॉर्म पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आवेदन के सत्यापित होने पर आपके बैंक खाते में योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पेंशन राशि आना शुरू हो जाएगी।

FAQs

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया?

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश राज्य में किया गया है।

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के तहत किसे लाभ मिलेगा?

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के तहत राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की बहन और बेटियों को 1500 रुपए की पेंशन राशि का लाभ मिलेगा। 

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को कब और किसने शुरू किया?

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 फरवरी को जिला लाहौल स्पीति में शुरू किया गया है।

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज?

आधार कार्ड
पैन कार्ड
राशन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
बैंक खाता पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो

Leave a Comment