नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन

National Transgender Portal: आज हमारी केंद्र सरकार  सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रही है इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को भी यह ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने का निर्णय किया है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल ट्रांजेंडर पोर्टल का आरंभ किया है इस पोर्टल को लांच दिल्ली के केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिकता मंत्री के द्वारा किया गया है। इस पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ऑनलाइन सुविधा देना है आइए जानते है इस लेख के माध्यम से इस पोर्टल से संबंधित  विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि । यदि आप transgender.dosje.gov.in Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल

Table of Contents

इस पोर्टल को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने लॉन्च किया है। ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को इस पोर्टल से काफी सुविधाएँ प्राप्त होंगी। आवेदन करने पर आपको एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा जिसके माध्यम से आवेदनकर्ता स्वयं ही अपना आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। National Transgender Portal के माध्यम से अब ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिक भी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे और आसानी से अपना आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आईडी कार्ड खुद ही डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टार्स योजना

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल
मंत्रालयकेंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिकता विभाग
DEPARTMENT OF SOCIAL JUSTICE AND EMPOWERMENT
लाभार्थीट्रांजेंडर
सत्र2023
उद्देश्यऑनलाइन सुविधा देना
आधिकारिक वेबसाइटtransgender.dosje.gov.in
National Transgender Portal 
National Transgender Portal 

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

  • नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का आरंभ देश के ट्रांसजेंडर समुदाय को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है
  • National transgender Portal का उपयोग ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग अपना आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने के ऑनलाइन आवेदन घर बैठे ही कर सकते है।
  • अब देश के ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिकों को आवेदन करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • यदि अधिकारीयों द्वारा आपका प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो इसके लिए आपको अपनी शिकायत दर्ज करने की विशेष सुविधा दी गयी है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
  • यह प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।
  • अपनी आवेदन संख्या दर्ज करके लाभार्थी अपना आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदनकर्ता पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति जाँच सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुआ आईडी कार्ड को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल का लाभ देश का प्रत्येक ट्रांसजेंडर समुदाय का नागरिक उठा सकता है।

इंदिरा गांधी आवास योजना सूची

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल लॉन्च करने का उद्देश्य

जैसे की आप सब जानते हैं की भारत में डिजिटल को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके माध्यम से अभी नागरिक घर बैठे ही किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं National transgender Portal का मुख्य उद्देश्य सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिकों को घर बैठे आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करना है  आज भी हमारे देश में ट्रांसजेंडर के समुदाय के लोगों को हीन भावना से देखा जाता है और उन्हें आम नागरिक के समान नहीं देखा जाता है ऐसे में सरकार द्वारा प्रयास किया जाता है की इन लोगों को भी सरकार द्वारा सुविधाएँ मुहैया कराई जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से समय की बचत होगी और आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारियों को रिश्वत भी नहीं देनी पड़ेगी वह घर बैठे अपना आईडी कार्ड या फिर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं लाभार्थियों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी

पीएम कन्या आशीर्वाद योजना

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

जो उम्मीदवार राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर अपना प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं उन्हें पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद ही आपका प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। नीचे दी गई प्रक्रिया से आप भी अपना पंजीकरण फॉर्म भरकर अप्लाई कर सकते है

  • सर्वप्रथम आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर हेयर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
National Transgender Portal
  • इसके बाद आपको रजिस्टर करने के लिए अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य और जिले का चयन करना होगा इसके बाद नीचे कैप्चा कोड दिया होगा कैप्चा कोड भरे।
  • और रजिस्टर के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके द्वारा दर्ज की गयी ई-मेल आईडी पर आपकी आईडी पासवर्ड आ जायेगा। और स्क्रीन पर आपके पंजीकरण के सक्सेस का मेसेज आ जायेगा।
  • इस प्रकार आप नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना

National Transgender Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप नेशनल ट्रांसजेंडर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आप को सामने दिख रहे एप्लिकेंट लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को अपना यूजर नेम और पासवर्ड भरना होगा।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा। और अंत में लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

National Transgender Portal से आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका आईडी कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल से जुड़े प्रश्न उत्तर(FAQs)

पोर्टल को लांच क्यों किया गया ?

पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को ऑनलाइन सुविधा देना है। जिसके माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सके।

क्या उम्मीदवार को पोर्टल पर आवेदन करने के लिए किसी भी दस्तावेज को देना जरुरी होगा ?

इसके लिए आपको कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। आपके पास मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होनी चाहिए।

National Portal for Transgender की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

National Portal for Transgender की आधिकारिक वेबसाइट- transgender.dosje.gov.in है।

Leave a Comment