परम्परागत कृषि विकास योजना 2023: (PKVY) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

Paramparagat Krishi Vikas Yojana:- परम्परागत कृषि विकास योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा की गई है। देश के किसान नागरिकों को जैविक खेती करने के लक्ष्य से योजना की घोषणा की गई है। यह योजना किसान नागरिकों को जैविक कृषि करने हेतु मदद प्रदान करेगी। सॉइल हेल्थ योजना के तहत यह योजना शुरू की गई है। PKVY के माध्यम से आधुनिक विज्ञान के मिश्रण को जैविक खेती का स्थायी मॉडल का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इसका मुख्य कार्य मिटटी की उर्वरता को बढ़ाना है यह कृषि रसायनों का उपयोग किये बिना जैविक क्रिया के अंतर्गत स्वस्थ भोजन के उत्पादन में सहयोग करता है। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी। परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

14वीं किस्त किसान सम्मान निधि लिस्ट लाभार्थियों की सूची हुई जारी

Table of Contents

Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2023

परंपरागत कृषि विकास योजना को सॉइल हेल्थ योजना के अंतर्गत आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से पारंपरिक ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान के माध्यम से जैविक खेती के स्थाई मॉडल का विकसित किया जाएगा। जैविक खेती करने के लिए किसान नागरिकों को योजना के अंतर्गत 3 वर्ष की अवधि की लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक मदद प्राप्त होगी। इस राशि में से किसानों को बीजों एवं जैविक उर्वरकों और कीटनाशकों के लिए 31 हजार रूपए की राशि का सहयोग मिलेगा। Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से क्लस्टर निर्माण, क्षमता निर्माण, आदनो के लिए प्रोत्साहन, मूल्यवर्धन और विपरण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को सन 2015-16 में रसायनिक मुक्त जैविक खेती को क्लस्टर मोड में बढ़ावा देने के लिए आरंभ किया गया था।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2023

परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामपरम्परागत कृषि विकास योजना 2023
योजना की घोषणाभारत सरकार
संबंधित मंत्रालयकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थीदेश के सभी किसान नागरिक
उद्देश्यजैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
वर्ष2023
categoryCentral Government Scheme
रजिस्ट्रेशनऑनलाइन ,ऑफलाइन
वित्तीय सहायता राशि50000
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pgsindia-ncof.gov.in/

”एक राष्ट्र, एक उर्वरक योजना

परम्परागत कृषि विकास योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को जैविक खेती करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने में भी लाभकारी साबित होगी। इसके अलावा परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 के माध्यम से रसायनिक मुक्त एवं पौष्टिक भोजन का उत्पादन हो सकेगा क्योंकि जैविक खेती में कम कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है।

पिछले 4 वर्षों में प्रदान की गई वित्तीय सहायता

yearbudget estimate (crore)revised estimate (crore)release (crore)
2017-18350250203.46
2018-19360335.91329.46
2019-20325299.36283.67
2020-21500350381.05
कुल15351235.271197.64
Paramparagat Krishi Vikas Yojana
Paramparagat Krishi Vikas Yojana

परम्परागत कृषि विकास योजना स्टेटिस्टिक्स

Active Regional Council334
Total Group26007
Approved Group26007
Total Farmer924450
Approved Farmer910476
Not Approved Farmer13974
Total Certificate2141473
Approved Certificate939466
Not Approve Certificate1202007
Area Offered For Organic Farming551112.279075419 Hectare

PKVY परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 लाभ एवं विशेषताएं

  • किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
  • परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 के माध्यम से क्लस्टर निर्माण, क्षमता निर्माण, आदनों के लिए प्रोत्साहन, मूल्यवर्धन और विपरण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को सन 2015-16 में रसायनिक मुक्त जैविक खेती को क्लस्टर मोड में बढ़ावा देने के लिए आरंभ किया गया है।
  • किसान नागरिकों को 88 सौ रूपए मूल्य वर्धन एवं वितरण के लिए प्रदान किया जायेगा।
  • 3 वर्ष की अवधि के लिए किसान नागरिकों को योजना के अंतर्गत 50 हजार प्रति हेक्टयेर के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • क्लस्टर निर्माण एवं क्षमता निर्माण के लिए 3 हजार रूपए की राशि प्रति हैक्टेयर के अनुसार प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभ की राशि सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाती है।
  • पिछले 4 वर्षों में इस योजना के अंतर्गत ₹1197 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है।

Paramparagat Krishi Vikas Yojana की मुख्य विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत बजट आवंटन का कम से कम 30% महिला लाभार्थी/किसानों के लिए निर्धारित करना आवश्यक है।
  • जैविक खेती के लिए चुना गया क्लस्टर 20 हेक्टेयर या 50 एकड़ की सीमा में और जितना संभव हो उतना सन्निहित रूप में होना चाहिए।
  • 20 हेक्टेयर या 50 एकड़ क्लस्टर के लिए उपलब्ध कुल वित्तीय सहायता अधिकतम 10 लाख रुपए होगी।
  • एक क्लस्टर में किसानों की कुल संख्या में कम से कम 65% किसानों को लघु और सीमांत श्रेणी के लिए आवंटित किया जाएगा।

मनरेगा पशु शेड योजना 2023

Paramparagat Krishi Vikas Yojana अंतर्गत आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।

परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कसे करें ?

  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में Apply Now के लिंक को चुने।
  • लिंक में क्लिक करने के पश्चात नए पेज में आवेदक किसान नागरिक को फॉर्म प्राप्त होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

PKVY पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको परम्परागत कृषि विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में लॉगिन वाले विकल्प का चयन करें।
  • इसके पश्चात लॉगिन करने के लिए दी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • जैसे-यूजर नाम ,पासवर्ड।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Paramparagat Krishi Vikas Yojana से संबंधित प्रश्न उत्तर

परम्परागत कृषि विकास योजना की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गयी ?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2015-16 में परम्परागत कृषि विकास योजना की शुरुआत गयी।

किसानों को कितने वर्ष की अवधि के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

परम्परागत कृषि विकास योजना के माध्यम से 3 वर्ष की अवधि के लिए किसान नागरिकों को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों को क्या लाभ होंगे ?

परम्परागत कृषि विकास योजना के माध्यम से किसान नागरिकों को ऑर्गेनिक रूप में खेती करने के लिए विशेष अवसर प्राप्त होगा, जहां उन्हें जैविक खेती के लिए सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment