Sarvjan Pension Yojana 2024 के अंतर्गत 50 साल की उम्र से महिलाओं को मिलेगी पेंशन

Sarvjan Pension Yojana 2024: सर्वजन पेंशन योजना झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई गयी योजना है जिस का लाभ प्रदेश के सभी योग्य नागरिकों को मिलेगा। इस योजना के तहत गरीब बेसहारा लोगों को 1000 रूपए की पेंशन प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न योजनाओं में से एक Sarvjan Pension Yojana सभी जरूरतमंद नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को इसी योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे की – सर्वजन पेंशन योजना क्या है ? Sarvjan Pension yojana 2024 Online Apply कैसे करें ? Sarvjan Pension Application status कैसे चेक करें ?

बेसहारा नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के माध्यम से उनको आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना launch की गई है। जिसका नाम सर्वजन पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेसहारा नागरिकों को pension उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख में आप को Sarvjan Pension Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत online आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आपको application status एवं लाभार्थी सूची से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कि कैसे इस योजना का लाभ प्राप्त करें।

Sarvjan Pension Yojana 2024

झारखंड सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब नागरिकों को pension प्रदान की जाएगी। यह pension ₹1000 की होगी जो कि प्रति माह की 5 तारीख को लाभार्थियों के bank खाते में वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा इस योजना के अंतर्गत जागरूकता फैलाने के लिए गुमला जिले में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया। पहले इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए APL और BPL Ration Card धारी होना अनिवार्य था। सरकार द्वारा अब इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए उनके घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके पश्चात लाभार्थियों की एक सूची बनाई जाएगी और उनके आवेदन एकीकृत किए जाएंगे। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों और विधवा महिलाओं को भी Sarvjan Pension Yojana का लाभ प्रदान किया जाएगा। 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Guruji Student Credit Card Yojana 2024

06th March Update-: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना लॉन्च की

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महिलाओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को 50 साल की उम्र से पेंशन देने की योजना बुधवार 6 मार्च 2024 को लॉन्च की गई है। जिसे सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना का नाम दिया है। इस योजना के तहत 1 लाख 58 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में पेंशन की पहली किस्त के रूप में 31.6 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। अब तक इस योजना के तहत पूरे राज्य में 2 लाख 22 हजार लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस योजना के तहत पहले पेंशन के लिए न्यूनतम सीमा 60 वर्ष थी। बीते नवंबर में सरकार ने पेंशन योजना के तहत महिलाओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 50 साल कर दी है। अब पेंशन योजना के माध्यम से राज्य के 27 लाख लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। 

सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य

Sarvjan Pension Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को pension प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेसहारा नागरिकों को प्रतिमाह ₹1000 की pension प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों का आवेदन किया जाएगा। जिससे कि कोई भी पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे। सर्वजन pension योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल voter ID card होना अनिवार्य है।.

Details Of Sarvjan Pension Yojana 2024

योजना का नामसर्वजन पेंशन योजना
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://jkuber.jharkhand.gov.in/jpension/
साल2024
आवेदन का प्रकारOnline/Offline
राज्यझारखंड
sarvjan pension yojana 2024

जिलेवार लाभार्थियों की संख्या

सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला से किया गया है। प्रदेश में लगभग 1503486 नागरिक है जो सर्वजन पेंशन से जुड़े नहीं है। ऐसा सभी नागरिकों को इस योजना से सीधे जोड़ा जाएगा। इस योजना को november 2021 में लागू किया गया था। इस योजना के माध्यम से योग्य नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा pension योजना से जोड़ा जाता है। सर्वजन योजना को लागू करने से पहले विभिन्न pension योजनाओं में लाभुकों की कुल संख्या 978730 थी जो इस योजना को लागू करने के बाद 1376225 हो गई। कुल 397495 नए लाभुको को इस योजना से जोड़ा गया। इस योजना के अंतर्गत जिलेवार लाभुको की संख्या कुछ इस प्रकार है: –

  • रांची- 230098
  • खूंटी- 30689
  • गढ़वा- 5660
  • पलामू- 46610
  • लातेहार- 24858
  • लोहरदगा- 7653
  • गुमला- 48628
  • सिमडेगा- 32881
  • चतरा- 20093
  • कोडरमा- 24640
  • हजारीबाग- 106363
  • रामगढ़- 44476
  • धनबाद- 142045
  • बोकारो- 12527
  • गिरिडीह- 11666
  • पूर्वी सिंहभूम- 154414
  • पश्चिमी सिंहभूम- 65408
  • सरायकेला- 36521
  • देवघर- 46868
  • दुमका- 37034
  • गोड्डा- 55496
  • जामताड़ा- 9776
  • साहिबगंज- 56274

Jharkhand Sarvjan Pension Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से 50 वर्ष से अधिक आयु के गरीब नागरिकों को pension प्रदान की जाएगी।
  • यह pension ₹1000 की होगी जो कि प्रति माह की 5 तारीख को लाभार्थियों के bank खाते में वितरित की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा इस योजना के अंतर्गत जागरूकता फैलाने के लिए गुमला जिले में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया।
  • पहले इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए APL और BPL Ration Card धारी होना अनिवार्य था।
  • सरकार द्वारा अब इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
  • सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए उनके घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी।
  • इसके पश्चात लाभार्थियों की एक सूची बनाई जाएगी और उनके आवेदन एकीकृत किए जाएंगे।
  • इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों और विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

झारखंड में मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना शुरू हुई

सर्वजन पेंशन योजना की पात्रता

  • आवेदन झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास आएगा कोई भी साधन नहीं होना चाहिए।
  • 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों और विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • इनकम सर्टिफिकेट आदि

Sarvjan Pension Yojana 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम ई पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने home page खुल कर आएगा।
  • Home page पर आपको सर्वजन pension योजना online आवेदन के option पर click करना होगा।
  • अब आपकी screen पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको submit के विकल्प पर clicj करना होगा।
  • इस प्रकार आप सर्वजन pension योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Sarvjan Pension Yojana 2024 ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको प्रखंड विकास अधिकारी एवं यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको आंचल अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
  • अब आपको वह से सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको इस आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।

FAQ’s

Sarvjan Pension Yojana 2024 का लाभ किसे मिलेगा ?

Sarvjan Pension Yojana का लाभ झारखंड राज्य के उन जरूरतमंद नागरिकों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब और बेसहारा हैं।

Sarvjan Pension Yojana 2024 किस राज्य में शुरू की गयी है ?

सर्वजन पेंशन योजना की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के जरूरतमंद नागरिकों के लिए की गयी है

Sarvjan Pension Yojana 2024 में क्या लाभ मिलेगा ?

सर्वजन पेंशन योजना के अंतरगत झारखण्ड सरकार प्रदेश के गरीब और बेसहारा लोगों को प्रत्येक माह एक हजार (1000) रूपए की पेंशन राशि प्रदान करेगी।

Leave a Comment