मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,पात्रता,फायदे

Madhya Pradesh Yuva Portal मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्यप्रदेश युवा पोर्टल की शुरुआत की है इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ा जाएगा। और उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा। युवा इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी घर पर खुद ही प्राप्त कर सकते हैं।  सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब युवाओ को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी  yuvaportal.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। MP Yuva Portal से जुड़ी सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन, फायदे एवं उद्देश्य जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल क्या है?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी युवा नीति को लॉन्च करते समय एमपी युवा पोर्टल की शुरुआत की है MP Yuva Portal के माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने का अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। युवा पोर्टल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने के अवसरों को प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना और भविष्य के लिए प्रेरित करना है साथ ही इस पोर्टल पर युवाओं को घर बैठे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और कल्चर एक्टिविटी की जानकारी भी मिलेगी। जिससे युवा सरकारी संगठनों से जुड़े रहेंगे और मेंटर्स से भी उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। यह पोर्टल युवाओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी युवा पोर्टल पर मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के लिए भी 1 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं। 

एमपी एजुकेशन पोर्टल 

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी

पोर्टल का नाम  MP Yuva Portal
शुरू किया गया  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी  राज्य के युवा
उद्देश्य  युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल आदि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
केटेगरीMadhya Pradesh Govt Scheme
साल  2023
राज्य  मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन लिंकClick Here
अधिकारिक वेबसाइटhttp://yuvaportal.mp.gov.in/  

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश युवा पोर्टल में आवेदन करने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के सभी युवक एवं युवतियां पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • इस पोर्टल पर 17 से 35 वर्ष की आयु के युवा अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Madhya Pradesh Yuva Portal
Madhya Pradesh Yuva Portal

MP Yuva Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (adhar card)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी (Email-Id)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • योजनाएं – रोजगार, नियोजन, छात्रवृत्ति, भत्ते, कौशल विकास, प्रवेश, छात्रावास, सम्मान निधि, पुरस्कार, अन्य
  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम
  • सहभागिता – स्वैच्छिक सेवा, मेंटरशिप
  • चर्चा/संवाद – वर्क, डिस्कशन, ब्लॉग, वार्ता, पोल
  • समाचार और कहानियां
  • गैलरी – फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी

एमपी लॉन्च पैड योजना 

MP Yuva Portal की मुख्य विशेषताएं

  • Yuva Portal के माध्यम से आप मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना 2023 के तहत इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • जो भी युवा अपने करियर अथवा पसंदीदा क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हे सरकार द्वारा चयनित मेंटर द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। इसके लिए युवाओं को MP Yuva Portal Registration करना होगा। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से युवा राज्य एवं देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे।
  • युवा पोर्टल के माध्यम से जो भी युवा ब्लॉक लिखना चाहते हैं उन्हें पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क करना होगा
  • राज्य में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची जिसमें बहुत से युवा भाग लेते हैं MP Yuva Portal पर प्रकाशित की जाएगी।
  • Yuva Portal के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है जिससे राज्य के दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Yuva Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं इच्छुक युवा घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको युवा एमपी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Madhya Pradesh Yuva Portal
मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,पात्रता,फायदे 8
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आप से पूछा जाएगा कि आपके पास समग्र आईडी है या नहीं।
  • इसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा।
Madhya Pradesh Yuva Portal
Madhya Pradesh Yuva Portal
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म दिनांक, जिला, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको स्व घोषणा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप MP Yuva Portal पर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MP Yuva Portal पर Login करने की प्रक्रिया

  • युवा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको Yuva Portal MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • होम पेज पर आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको यूजर आईडी/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर आसानी से लॉगिन हो जाएंगे। 

Leave a Comment